Kitchen and food rules

 

रसोई व भोजन के नियम – Kitchen and food rules in hindi

वास्तु के अनुसार यदि रसोई में खाना पकाते और घर के सदस्यों द्वारा भोजन करते वक्त कुछ खास बातों का ख्याल रखा जाए तो संबंधित घर में कभी अन्न की कमी नहीं रहती। ऐसा घर हमेशा खुशहाल और भरा पूरा रहता है तथा घर के लोग स्वस्थ रहते हैं और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

आइए जानते हैं कुछ खास बातों को, जिनका पालन खाना पकाते और खाते वक्त करना चाहिए-

1. स्नान के बाद बनाएं भोजन-

रसोई घर में हमेशा प्रातः स्नान के बाद ही प्रवेश करना चाहिए अर्थात भोजन हमेशा नहाने के बाद ही बनाना चाहिए।

2. अग्नि देव का आह्वान-

वास्तु शास्त्र कहता है कि जब रसोई में खाना पकाया जाए तो सबसे पहले अग्निदेव को आहूति देनी चाहिए। इसलिए खाना पकाते वक्त एक चावल के दाने के बराबर अन्न निकालकर उसे घी और मीठे के साथ अग्नि को समर्पित करने से अग्निदेव और मां अन्नपूर्णा सदैव रसोई पर कृपा बरसाते हैं। 

3.भोजन बनाते समय रखें, ईश्वर का ध्यान-

भोजन बनाते समय ईश्वर का ध्यान करें और नाम जप करते हुए पूरे पवित्र भाव से भोजन बनाएं। इससे भोजन भी स्वादिष्ट बनेगा और भोजन ग्रहण करने वाले सकारात्मक होंगे।

4. पहली रोटी गाय के लिए निकालें-

भोजन बनाने से पहले सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें। इस रोटी पर घी-शक्कर या गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

5. भगवान को भोग लगाएं-

भोजन में तुलसी पत्र डालकर भगवान को भोग लगाएं और तदुपरांत उस भोजन को ग्रहण करें।

6. सीधे हाथ से करें भोजन-

कोशिश करनी चाहिए कि भोजन हाथ से किया जाए और वो भी सीधे हाथ से। वास्तु के अनुसार सीधे हाथ से भोजन करने पर भाग्य की वृद्धि होती है।

7. पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करें- 

भोजन करते वक्त दिशा का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए क्योंकि यह देव दिशा कहलाती हैं। 

8. भोजन करते वक्त ना करें कलह-

भोजन करते वक्त कलह या क्लेश करने से बचना चाहिए। भोजन करते वक्त बोलना, बातें करना भी सही नहीं है। ऐसा करने से कई बार भोजन श्वसन नली में चला जाता है जिससे काफी परेशानी हो सकती है और मां अन्नपूर्णा का भी अपमान होता है और ऐसा लगातार करने पर अन्न की देवी रूठती हैं जिससे घर में अन्न और धन दोनों की कमी होने लगती है।

9. भोजन की थाली में ना धोएं हाथ-

आमतौर पर लोग खाना खाने के बाद उसी थाली में जूठे हाथ धो लेते हैं जो कि बहुत गलत बताया गया है। अन्न की थाली में कभी जूठे हाथ नहीं धोने चाहिए। भोजन करने के बाद पहले उठकर हाथ धोएं और फिर साफ हाथों से थाली उठाकर थुलने के लिए रखें।

10. रात को ना छोड़ें जूठे बर्तन-

रसोई घर में रात को जूठे और गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है और अन्नपूर्णा देवी नाराज हो जाती हैं व ग्रह- नक्षत्रों का भी बुरा प्रभाव पड़ता है अतः रात को ही बर्तन साफ़ करके रख देना चाहिए, इससे घर में हमेशा अन्न और धन की बरकत बनी रहती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *